सबसे पहले धनिये के बीजों को लगाते समय इन्हें हाथों से रगड़ लें। इससे ये बीज दो टुकड़ों में टूट जाएंगे और आसानी से पौधे निकल पाएंगे।
धनिये के पौधे को अच्छे से ग्रो करने में चाय और कॉफी से बना देसी फर्टिलाइजर मदद कर सकता है। चाय पत्ती में नाइट्रोजन होता है। घर में चाय बनाने के बाद बची हुई पत्ती को इकट्ठा करके गमले की मिट्टी में मिलाएं। इससे पौधों की ग्रोथ बढ़ सकती है।
कॉफी धनिये के पौधे को बढ़ने में मदद कर सकती है। कॉफी पाउडर को मिट्टी में मिलाने से, धनिया अच्छ से होगा। कॉफी ग्राउंड में नाइट्रोजन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है। यह धनिये के पौधे को ग्रो करने में मदद करता है।
केले के छिलकों में पोटैशियम और फॉस्फोरस होता है। इससे आप फर्टिलाइजर बना सकती हैं। केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में दबा दें। इससे पौधा आसानी से बढ़ेगा।
आप केले के छिलकों को मैश करके, इसमें पानी मिला लें। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इस पानी को छानकर गमले में डालने से भी धनिये की ग्रोथ बढ़ सकती है।