गमले में ऐसे उगाएं हरा धनिया, बाजार से खरीदने की झंझट होगी खत्म

किचन में हर दिन धनिया के पत्तों की जरूरत पड़ती है। इसके बिना सब्जी में स्वाद नहीं मिलता है।

अधिकांश लोग धनिया मार्केट से खरीदते हैं, लेकिन आप इसे बड़ी आसानी से गमले में भी उगा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे।

धनिया के बीज कैसे तैयार करें?

धनिया उगाने के लिए सबसे पहले साबुत धनिया को हल्के से रगड़कर दो हिस्सों में बांट लें. इसके बाद बीज को रातभर पानी में भिगो दें. इससे जर्मिनेशन प्रक्रिया तेज होती है।

कैसे तैयार करें मिट्टी?

धनिया उगाने के लिए 70 फीसदी मिट्टी और 30 फीसदी वर्मी कंपोस्ट मिलाएं. अगर आपके पास ऑर्गेनिक खाद नहीं है, तो केवल मिट्टी का इस्तेमाल भी पर्याप्त है।

ऐसे बोएं धनिया के बीज

धनिया के बीज को मिट्टी पर बिखेरना चाहिए. उसके बाद उसके ऊपर मिट्टी की पतली परत डालना चाहिए. जिस बर्तन या गमले में धनिया उगा रहे हैं, उसमें ड्रेनेज होल होना चाहिए, ताकि पानी बाहर निकल सके।

कब छिड़कना चाहिए पानी?

धनिया के पौधों में पानी का स्प्रे तभी करना चाहिए, जब मिट्टी सूखने लगे. ओवर वाटरिंग से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बीज सड़ सकते हैं।

कितने दिन में तैयार होता है धनिया?

धनिया के बीज 4 से 5 दिन में जर्मिनेट हो जाते हैं. 9वें दिन धनिया का पौधा बढ़ने लगता है और 21वें दिन इसे हार्वेस्ट किया जा सकता है।