यह लोग कॉपर के बर्तन में पानी पीने से बचें 

तांबे के बर्तन का पानी फायदेमंद है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। कुछ लोगों को ये नुकसान पहुंचा सकता है।

लीवर की बीमारी वाले लोगों के लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना खतरनाक है।

किडनी कमजोर हो तो तांबे के बर्तन में पानी न पिएं। ज्यादा कॉपर बाहर निकालना किडनी के लिए मुश्किल होता है।

जिन्हें तांबे से एलर्जी है, उन्हें खुजली, सिरदर्द और उल्टी हो सकती है। इसलिए ये पानी न पिएं।

विल्सन डिजीज वाले लोगों को इस तरह से पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे डॉक्टर की सलाह के बिना कॉपर वाटर न पिएं।

कॉपर के बर्तन में पानी पीने से पहले अपनी हेल्थ कंडीशन को समझें। जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।