मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज जन्मदिन है।
मोहन यादव का मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर काफी संघर्ष भरा रहा है।
25 मार्च 1965 को उज्जैन की गीता कॉलोनी में पूनमचंद यादव के घर जन्मे मोहन यादव का शुरुआती जीवन गरीबी में बीता।
मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की मालीपुर में भजिये की दुकान थी।
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मोहन यादव भी पिता और चाचा के साथ भजिये बेचते थे।
मोहन यादव अभावों की जिंदगी जीते हुए स्कूल गए और PHD तक की शिक्षा ग्रहण की।
मोहन यादव बचपन से ही RSS की शाखा में जाते थे। ABVP से जुड़ने के बाद उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई।
2008 में बड़नगर से टिकट लौटाना उनके राजनीतिक जीवन में मील का पत्थर साबित हुआ।
2018 में विधायक, 2020 में उच्च शिक्षा मंत्री और 2023 में मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए।