क्रिसमस का क्लासिक प्लम केक ड्राई फ्रूट्स, नट्स और हल्के मसालों से बनता है। लंबे समय तक फ्रेश रहता है और त्योहार को मीठा बनाता है।
गोवा और केरल में बनने वाले कुरकुरे कुलकुल्स बच्चों के फेवरेट हैं। नारियल दूध और मैदे से बने ये स्नैक्स चाय-कॉफी के साथ परफेक्ट।
परतों वाली गोअन बेबिंका नारियल दूध, अंडे और घी से बनती है। रिच स्वाद और खूबसूरत लेयर्स इसे क्रिसमस की शान बनाती हैं।
क्रीमी पुर्तगाली डेज़र्ट सेराडुरा बिस्किट पाउडर और व्हीप्ड क्रीम से झटपट तैयार होती है। बिना बेकिंग के बनने वाली यह मिठाई बेहद स्वादिष्ट।
केरल की पारंपरिक मिठाई नेय्यप्पम चावल के आटे, गुड़ और नारियल से बनती है। देसी स्वाद का अनोखा मजा क्रिसमस पर जरूर ट्राई करें।
फूल जैसे आकार वाली कुरकुरी रोज कुकीज क्रिसमस प्लेटर को खास बनाती हैं। नारियल दूध से बनी ये कुकीज देखने में सुंदर और स्वाद में लाजवाब।
देसी ट्विस्ट के लिए नानखटाई बेस्ट है। घी और इलायची की सुगंध वाली ये melt-in-mouth कुकीज हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद आती हैं।