क्रिसमस पर ट्राय करें चॉकलेट बर्फी, जानें रेसिपी

घर पर बनाएं चॉकलेट बर्फी

क्रिसमस पर केक के साथ -साथ इस साल आप कुछ नया और देसी ट्विस्ट ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं ये आसान और परफेक्ट चॉकलेट बर्फी।

सामग्री

इसको बनानें के लिए मावा या मिल्क पाउडर, पिसी चीनी और कोको पाउडर चाहिए। इसके अलावा दूध, देसी घी और इलायची पाउडर भी तैयार रखें।

step 1

सबसे पहले घी गर्म करें और उसमे दूध और मिल्क पाउडर मिलाएं। लगातार चलाते हुए इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।

step 2

दूध गाढ़ा होने पर उसमे पिसी चीनी डालें। फिर इलायची पाउडर मिलाकर स्वाद बढ़ाएं।

step 3

ठंडा होने पार मिश्रण को दो भागों में बांटें। एक हिस्सा साफ रखें और दूसरे में कोको पाउडर मिलाएं।

step 4

एक ट्रे में पहले सफेद मिश्रण फैलाए। फिर ऊपर से चॉकलेट वाला हिस्सा डालकर बराबर करें।

step 5

बर्फी को 1‑2 घंटे जमनें के लिए छोड़ दें। जब जम जाए, मनचाहे टुकड़ों में काटें।

सर्व करें

आखिर में बादाम और पिस्ता से गार्निश करें। क्रिसमस के लिए यह एक आसान और परफेक्ट मिठाई है।