जब छोटे बच्चे मिठाई खाने की जिद करने लगते हैं, तो माता-पिता अक्सर मीठे की लालसा को पूरा करने और पौष्टिक भोजन चुनने के बीच दुविधा में पड़ जाते हैं.
इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी, जो मीठी भी है और पौष्टिक भी है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
सामग्री- 1 कप खजूर (गुठली निकाले हुए, अगर सूखे हों तो गर्म पानी में भिगो दें), ¾ कप जई का आटा, 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर (बिना चीनी वाला), बिना चीनी वाली चॉकलेट
सभी सामग्रियों को फूड प्रोसेसर में डालें और तब तक ब्लेंड करें जब तक कि वे एक चिपचिपा, आटा न बन जाएं.
मिश्रण को छोटी-छोटी, एक बाइट के आकार की गोलियों में रोल करें और लगभग 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि वे जम जाए.
ठंडी हो चुकी इन गोलियों को पिघली हुई चॉकलेट में डुबोएं, जमने दें और आनंद लें.
आपकी चॉकलेट खजूर बॉल्स रेडी हैं. अब जब भी बच्चे आपसे मिठाई की जिद करें तो उन्हें ये खिलाएं. देखिएगा इसे खाने के बाद आपके बच्चे मिठाई भूल जाएंगे.