चित्रकूट में 80 एकड़ में बन रहा रामायण पार्क

भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्लान मध्य प्रदेश सरकार ने तैयार कर लिया है।

रामायण काल से जुड़े स्थानों और नगर में आधुनिक परिवहन सेवाएं विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसके तहत 80 एकड़ में रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनाया जाएगा, जिसमें श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां होंगी।

रामायण काल के स्थलों के मॉडल, 5डी-3डी होलोग्राम और लाइट-साउंड शो होंगे, साथ ही आधुनिक सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।

1000 संतों के ठहरने की सुविधा होगी। सुविधायुक्त पर्णकुटी (कॉटेज) बनेंगे, सांस्कृतिक केंद्र भी होगा।

रामायण के महत्वपूर्ण स्थान जैसे मोकमगढ़ किला, सती अनुसइया मंदिर, गुप्त गोदावरी, मंदाकिनी जानकी कुंड, कामदगिरि परिक्रमा, स्फटिक शिला आदि स्थान विकसित हाेंगे।

श्रीराम की 151 फीट ऊंची मूर्ति बनेगी राजोला गांव में 80 एकड़ में रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनेगा। इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।