फेमस एंकर चित्रा त्रिपाठी पति अतुल अग्रवाल से तलाक लेने का फैसला करने के बाद सुर्खियों में हैं।
चित्रा त्रिपाठी लाइव डिबेट में अक्सर अपने तीखे सवालों के लिए जानी जाती हैं।
एक बार ऐसा कुछ हुआ कि चित्रा डिबेट के दौरान टीवी पर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
दरअसल, सैम पित्रोदा के रंगभेद वाले बयान को लेकर चित्रा त्रिपाठी डिबेट कर रही थीं।
चित्रा त्रिपाठी के सवाल पर एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि वे रोज रंगभेद का शिकार होते हैं।
राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि उन्हें लोग कलुआ-कालू कहते रहते हैं, लेकिन वे बुरा नहीं मानते।
राजनीतिक विश्लेषक के मुंह से कलुआ शब्द सुनते ही चित्रा त्रिपाठी की हंसी छूट गई।
चित्रा त्रिपाठी मुंह पर हाथ रखकर हंसने लगीं।
चित्रा त्रिपाठी अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पा रही थीं, इसके बाद कैमरा उनके चेहरे से हटा दिया गया।
चित्रा त्रिपाठी के हंसने पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की। कहा गया कि उन्हें इतने संवेदनशील मुद्दे पर हंसना नहीं था।