विक्की कौशल की छावा ने तोड़ा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड...

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 4 दिनों में 140.50 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है। 

इस फिल्म को महाराष्ट्र में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

महाराष्ट्र में विक्की की फिल्म का क्रेज ऐसा है कि इसने अल्लू अर्जुन की धमाकेदार फिल्म पुष्पा 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में ज्यादा थिएटर्स वाली सिनेमा चेन मूवीमैक्स में, संडे को छावा ने करीब 2.04 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया।

इसी सिनेमा चेन में पुष्पा 2 (हिंदी) ने अपने पहले संडे को 2.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

रिलीज के बाद पहले संडे को पुष्पा 2 (हिंदी) ने यहां 21.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

वहीं, छावा ने पहले संडे को महाराष्ट्र में 23 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

अगर फिल्म का कलेक्शन बहुत ज्यादा नहीं गिरता है तो ये पहले एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।