सफेद ब्रेड या ब्राउन ब्रेड, कौन-सा है ज्यादा हेल्दी? जानें सच्चाई!
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, ब्रेड एक जंक फूड है, चाहे वह सफेद हो या ब्राउन।
दोनों ब्रेड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स की श्रेणी में आते हैं। इसमें पोषक तत्व बहुत कम, जबकि कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
ब्राउन ब्रेड भी अक्सर मैदे से ही बनती है, बस रंग और टेक्सचर अलग होता है। इसलिए, भ्रम में न रहें।
रेगुलर ब्रेड सेवन से वजन बढ़ना, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
समय बचाने के लिए रेडी-टू-ईट ब्रेड खाना आपको शारीरिक समस्याओं में घेर सकता है। सेहत के लिए सोच-समझकर चुनें।