बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल 27 जनवरी को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं।
एक समय था जब बॉबी देओल का करियर लगभग खत्म माना जा रहा था, लेकिन वे आज लॉर्ड बॉबी बन गए हैं।
बॉबी देओल की कमबैक स्टोरी दमदार है। कैसे उनके एक फैसले ने उन्हें लॉर्ड बॉबी बना दिया।
साल 2000 के बाद बॉबी देओल की फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं। इंडस्ट्री ने लगभग उनको किनारे कर दिया था।
बॉबी देओल ने खुद माना कि उनका आत्मविश्वास टूट चुका था और वो डिप्रेशन में चले गए थे।
बॉबी देओल ने एक बड़ा फैसला लिया कि अब हीरो नहीं, दमदार किरदार निभाएंगे।
बॉबी ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। रफ-टफ लुक अपनाया। उन्होंने उम्र छुपाई नहीं, बल्कि उसे ताकत बनाया।
बॉबी देओल के लिए OTT गेमचेंजर बन गया। आश्रम वेब सीरीज में बाबा निराला के रोल में बॉबी छा गए।
बॉबी देओल ने नेगेटिव रोल को हां कही। एनिमल मूवी में अबरार के रोल ने बॉबी को लॉर्ड बना दिया।