मात्र 6 सेकेंड में 100kmph रफ्तार पकड़ने वाली कार हुई लॉन्च, जाने फीचर्स और कीमत
BMW मोटर्राड इंडिया ने भारतीय बाजार में BMW 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। भारत में ये दूसरी राइट हैंड ड्राइव लॉन्ग व्हीलबेस प्रीमियम सेडान है।
ये कार मात्र 6.2 सेकेंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की टॉप स्पीड 250 kmph है।
इस लग्जरी सेडान में 6 एयरबैग के साथ आती है साथ ही BMW ADAS सेफ्टी फीचर भी दिया गया है।
BMW 3 सीरीज LWB 2.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
BMW 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस की कुल 4819 लंबाई, 1518 ऊंचाई, 2861 व्हीलबेस, 2156 चौड़ाई है।
BMW 3 सीरीज LWB के कलर आप्शन - मिनिरल व्हाइट, स्काईस्क्रेपर ग्रे, एम कार्बन ब्लैक, आर्कटिक रेस ब्लू में उपलब्ध है।
ये एक परफॉर्मेंस कार है जिसमें इको प्रो, कम्फर्ट और स्पोर्ट ड्राइव मोड दिया गया है। साथ ही इसमें 8 स्पीड गियरबॉक्स है जिससे 258 हॉर्स पॉवर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनेरेट होता है
नई BMW 3 सीरीज LWB सिर्फ 330Li M स्पोर्ट वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी कीमत ₹62.60 लाख रुपए रखी गई है।
इसका मुकाबला ऑडी A6 और वोल्वो S90 और न्यू जनरेशन मर्सिडीज बेंज ई-क्लास से होगा।