अपनाएं ये आसान उपाय, आपके मोबाइल पर 24 घंटे मिलेगा ब्लड सुगर का रियल टाइम डाटा 

डायबिटीज से आजकल हर चौथा व्यक्ति पीड़ित है। इसके लिए बार-बार शुगर चेकअप करवाना पड़ता है।

अब आप घर पर ही बैठकर ही एक डिवाइस के जरिए शुगर चेक कर सकते हैं।

यह एक ब्लड ग्लूकोज मॉनिटरिंग डिवाइस है, जिसे एबॉट कंपनी ने बनाया है।

डिवाइस ग्लूकोज का रियल टाइम डाटा 24 घंटे प्रदान करती है।

इसे कॉन्टिनुअस ग्लूकोज मॉनिटर (CGM) डिवाइस भी कहा जाता है। इसमें एक सेंसर लगा होता है जिसे, बांह या पेट पर पैच के माध्यम से लगाते हैं।

यह सेंसर कोशिकाओं के बीच उपलब्ध तरल पदार्थ में उपलब्ध ग्लूकोज को मापता है, जो कि ब्लड में उपलब्ध ग्लूकोज के बराबर ही होता है।

ग्लूकोज के इस डाटा को मोबाइल एप के माध्यम से निरंतर देखा जा सकता है।

इस डिवाइस को ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट से मंगाया जा सकता है। जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए है।