अक्षरा सिंह ने नहाय-खाय से की छठ पूजा की शुरुआत

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से नहाय-खाय से छठ की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं।

हरे रंग की साड़ी, खुले बाल, नो मेकअप लुक के साथ अक्षरा ने छठ पूजा की। उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।

अक्षरा ने अपने हाथों से नहाय-खाय का भोजन तैयार किया जमीन पर बैठकर पारंपरिक तरीके से खाना खाया।

अक्षरा न केवल फिल्मों में बल्कि भक्ति और पारिवारिक संस्कारों के लिए जानी जाती हैं। हर साल परिवार के साथ छठ पूजा मनाती हैं।

अक्षरा सिंह ने बताया कि ग्लैमर के बीच भी संस्कृति और भक्ति का समर्पण बनाए रखा जा सकता है।