पान का उपयोग खाने में तो किया ही जाता है, लेकिन साथ में इसका पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल होता है।
बाजार से खरीदने की जगह आप घर पर गमले में ही पान का पौधा उगा सकते हैं। आइए जानते हैं तरीका।
पान के पौधे को उगाने के लिए मिट्टी के गमले का उपयोग करें। जबकि मिट्टी की बात करें तो आप 50 प्रतिशत गार्डन सॉइल और 50 प्रतिशत वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद का इस्तेमाल करें।
पान का पौधा घना रहे, इसके लिए गमले में 2 से 3 कटिंग लगाना चाहिए। इससे गमले की मिट्टी जल्दी सूखती नहीं है और उसमें नमी बनी रहती है।
पान की बेल को सहारा देने के लिए गमले में मॉस स्टिक लगाएं, इससे बेल सीधी बढे़गी और पौधे को मजबूती भी मिलेगी।
पान के पौधे में हर महीने एप्सम सॉल्ट, ह्यूमिक एसिड और सीवीड एक्सट्रैक्ट का स्प्रे करें। इससे पान का पौधा स्वस्थ रहेगा और उसकी जड़ो को मजबूती मिलेगी।
पान के पौधे को सीधी धूप में न रखें। इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां कम धूप आती हो। वहीं मिट्टी को हमेशा नम रखें, लेकिन पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी न दें।