वॉल-माउंटेड से लेकर क्लासिक वुडन डिज़ाइन तक स्टडी टेबल डिज़ाइन आपके घर में एक परफेक्ट हो सकते हैं।
छोटे कमरे में बेड के पास कॉम्पैक्ट स्टडी टेबल रखी जा सकती है। कोने में रखी गई स्टडी टेबल जगह बचाने में मदद करती है।
पेस्टल रंगों वाली स्टडी टेबल बच्चों की आंखों को आराम देती है। ऐसी टेबल बच्चों को पढ़ाई और होमवर्क के लिए प्रेरित करती है।
छात्रों के लिए स्टडी टेबल में लैपटॉप और मॉनिटर रखने की पर्याप्त जगह होनी चाहिए। वॉल-माउंटेड या साइड टेबल स्पेस के हिसाब से चुनी जा सकती है।
क्लासिक लकड़ी की स्टडी टेबल मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली होती है। लकड़ी की टेबल हर तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
बुकशेल्फ़ के साथ स्टडी टेबल रखने से किताबें आसानी से मिल जाती हैं। यह डिज़ाइन कमरे के कोने की जगह का सही इस्तेमाल करता है।
स्टोरेज वाली स्टडी टेबल किताबों और फाइलों को व्यवस्थित रखती है। ओपन और क्लोज्ड स्टोरेज दोनों से जगह साफ-सुथरी बनी रहती है।