लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये 5 एल-शेप सोफा डिजाइन

एल-शेप सोफे कमरे के कोनों में आसानी से फिट हो जाते हैं, जिससे जगह बचती है और छोटे लिविंग रूम या अपार्टमेंट के लिए ये एकदम सही होते हैं।

ये सोफे की डिज़ाइन में आते हैं, जैसे कि सेक्शनल या मॉड्यूलर, जो आपके लिविंग रूम को एक आधुनिक और क्लासी लुक देते हैं।

बड़े या ओपन-कॉन्सेप्ट घरों में ये सोफे लिविंग एरिया और डाइनिंग एरिया को बिना दीवार के अलग करने का काम करता हैं।

सेक्शनल स्टाइल

सेक्शनल स्टाइल सोफे में फैली हुई साइड पर आर्मरेस्ट होता है, जिससे इस पर आराम से बैठना सुखद और आरामदायक हो जाता है। इसे फैमिली काउच भी कहते है।

फ्रेंच शैली

एल सैप का यह 7 सीटों वाला सोफा ऊंची आर्मरेस्ट के साथ एक शानदार लाउंज का अनुभव देता है। इसकी चारों ओर फैली बनावट पूरे परिवार के लिए पर्याप्त जगह के साथ आरामदायक सीट भी देती है।

कन्वर्टिबल सोफा

यह सोफे देखने में एल-आकार के सोफे जैसे लगते हैं, लेकिन ये बाकी सोफों से अलग हैं। इस मल्टी यूज फर्नीचर को डबल बेड में बदल सकते हैं। कन्वर्टिबल सोफा छोटे घरों और अपार्टमेंटों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

रिक्लाइनिंग सोफा

आराम बढ़ाने के लिए रिक्लाइनर सोफा सबसे अच्छा ऑप्शन है। इस डिजाइन में अलग से रिक्लाइनर सोफा चेयर खरीदने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती।