आपकी सोच बदल देगी हिंदी की ये किताबें!

अक्टूबर जंक्शन - दिव्य प्रकाश दुबे

यह उपन्यास चित्रा और सुदीप के रिश्ते की कहानी है, जो हर साल 10 अक्टूबर को मिलते हैं।

मेलूहा के मृत्युंजय - अमीश

यह शिव की एक काल्पनिक और रोमांचक कहानी है। पौराणिक शैली में साहस, युद्ध और रहस्य से भरी है यह किताब।

यार पापा - दिव्य प्रकाश दुबे

यार पापा, एक भावनात्मक और यादों से भरा सफर है, जो पिता और उसके बच्चे के बीच के अनोखे संबंध को दर्शाता है।

चंद्रकांता - देवकीनंदन खत्री

यह राजकुमारों, जादू और रोमांच से भरी एक लोकप्रिय कहानी है। फैंटेसी और रहस्य पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट किताब।

गुनाहों का देवता - धर्मवीर भारती

यह पुस्तक चंदर और सुधा का मासूम और भावनात्मक प्यार दिखाती है। कहानी समाज की बंदिशों के बीच टूटते-बनते रिश्तों पर आधारित है।

कितने पाकिस्तान - कमलेश्वर

यह विभाजन और धर्म के बीच इंसानियत की लड़ाई की कहानी है। पुस्तक देश और समाज से जुड़े बड़े सवालों को सरल तरीके से बताती है।

राग दरबारी - श्रीलाल शुक्ल

श्रीलाल शुक्ल नें गाँव की राजनीति और भ्रष्टाचार पर एक मजेदार व्यंग्य इस पुस्तक द्वारा बताया है । यह हँसी के साथ समाज की कड़वी सच्चाई दिखानें वाली किताब है।

वर्दी वाला गुंडा - वेद प्रकाश शर्मा

यह एक भ्रष्ट पुलिस वाले की रोमांचक कहानी है। इसमें अपराध और सत्ता की सच्चाई को थ्रिलर अंदाज में दिखाया गया है।