होली के पर्व को बनाएं खास, जरूर ट्राई करें ये चटपटी बेसन पापड़ी

होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में सभी के घरों में विशेष तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

आज हम आपको बताएंगे बेसन की पापड़ी की रेसिपी, जो विशेषकर होली पर बनाई जाती है।

सामग्री- 2 कप बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, कश्मीरी मिर्च, जीरा, अजवाइन, हींग, पिसी हुई हरी मिर्च और कसूरी मेथी, तेल।

सबसे पहले बेसन में सारे मसाले और 2 चम्मच तेल डालकर आटा गूंथ लें और इसे 15 से 20 मिनट के लिए रख दें।

अब छोटी-छोटी लोई बना लें और पापड़ी को गोल और छोटे आकार में बेल लें।

उसके बाद गर्म तेल में पापड़ी को तल लें और एक प्लेट में निकाल लें।

आपकी क्रिस्पी बेसन की पापड़ी तैयार है। होली पर अपने परिवार के साथ पापड़ी का आनंद उठाएं।