मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने से क्या होता है

मनी प्लांट के पौधे को वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है। इस प्लांट का संबंध पैसों से होता है। मान्यता है कि इस पौधे में धन आकर्षित करने की ताकत होती है।

मनी प्लांट के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है।

शुक्रवार के दिन मनी प्लांट पर दूध चढ़ा सकते हैं। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। उनकी आराधना करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

मनी प्लांट में कच्चा दूध चढ़ाने से धन की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में दूध चढ़ाने से जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

मनी प्लांट के पौधे पर दूध डालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। नेगेटिव एनर्जी घर से कोसो दूर रहती है।

मनी प्लांट को पौधे को घर में रखने से आर्थिक दोष दूर होता है। धन कमाने के नए मौके जातक को मिलते हैं।

इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।