बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। लेकिन कई बार लोगों को बाजार में आसानी से बेलपत्र नहीं मिल पाते।
इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि घर में बेल पत्र का पौधा कैसे लगाया जा सकता है।
गमले में बेल का पौधा लगाने के लिए ऐसी मिट्टी का चयन करें. जो अम्लीय हो क्षारीय मिट्टी की तुलना में अम्लीय मिट्टी में बेल पत्र का पौधा तेजी से बड़ा होता है।
साथ ही मिट्टी में गोबर, कोकोपिट जरूर मिलाएं. इसके बाद बड़े आकार के गमले लें ताकि इसकी जड़े फैल सके. बेलपत्र लगाने के लिए या तो बेलपत्र के बीज से पौधे तैयार कर ले यह बाजार में इसके पौधे मिल जाते हैं।
बेलपत्र का पौधा लग जाने के बाद समय-समय पर इसके तनों की कटाई करते रहें. गमले में ज्यादा पानी न डालें।
बेल पत्र के पौधे से समय समय पर खरपतवार हटाते रहें और हर महीने पौधे में जैविक खाद डालें।
बेलपत्र के पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे पर्याप्त धूप मिल सके।