रात को सोने से पहले दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और अगर इसमें सही चीजें मिलाई जाएं, तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
चुटकी भर जायफल का पाउडर रात को दूध में मिलकर पीने से अनिद्रा (Insomnia) की समस्या में राहत मिलती है।
एक चम्मच देसी घी को दूध में मिलाने से कब्ज की समस्या कम हो सकती है। यह जोड़ों के दर्द और कमजोरी में भी सहायक माना जाता है।
खजूर में आयरन और मिनरल्स पाए जाते हैं। रात को दूध के साथ खजूर लेने से कमजोरी दूर होती है।
शहद वाला दूध गले की खराश में राहत देता है। यह मस्तिष्क को शांत करता है और रात में सुकून भरी नींद देता है।
बादाम को पीसकर दूध में मिलाने से दूध का पोषण बढ़ता है। यह याददाश्त और ऊर्जा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
इलायची दूध को पचाने में मदद करती है। यह गैस और भारीपन की समस्या को भी कम कर सकती है।