लेडी अफसर को रील बनाना महंगा पड़ गया!!

ओशिन शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी  के संधोल में तहसीलदार हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक को मिला लें तो ओशिन के 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

ओशिन अपने सोशल मीडिया पर देश के कई जरूरी मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं।

हिमाचल प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी ओशिन शर्मा को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना महंगा पड़ गया है।

दरअसल, धर्मपुर के SDM जोगिंदर पटियाल ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

ओशिन से काम में देरी और सही ढंग से कर्तव्य न निभाने को लेकर जवाब मांगा है।

कुछ समय पहले ही मंडी के DC अपूर्व देवगन ने उनके काम की समीक्षा की थी।

इस दौरान खुलासा हुआ कि ओशिन के कई प्रशासनिक काम वक्त पर नहीं किए जा रहे थे। इसके बाद SDM को एक्शन लेने के निर्देश दिए गए थे।