बारिश में भीगने से होती हैं ये 5 बीमारियां!

बारिश में भीगना मजेदार तो है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जानिए बारिश में भीगने से होने वाली 5 बड़ी बीमारियों के बारे में।

बारिश का पानी हवा में घुले प्रदूषण को अपने साथ ले आता है। इससे निमोनिया, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

मानसून में नमी की वजह से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से फैलते हैं। बारिश में भीगने के बाद रैश, एलर्जी और डर्मेटाइटिस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

बारिश में लंबे समय तक भीगने या गीले कपड़े पहने रहने से शरीर का तापमान कम हो सकता है। इसे हाइपोथर्मिया कहते हैं और यह खतरनाक हो सकता है।

गंदे पानी या जानवरों के यूरिन से होने वाला यह संक्रमण बारिश में आम है। इसके लक्षण हैं- बुखार, आंखों का लाल होना, मितली, स्किन रैश और पेट दर्द।

बारिश में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे गिरने का खतरा बढ़ जाता है। पानी भरे इलाकों में गड्ढे और खुले नाले छिपे हो सकते हैं।