नाश्ते में कुछ मीठा और हेल्दी चाहिए? ट्राई करें केले का चीला

सुबह नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी और झटपट बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए है।

आज हम आपको बताएंगे केले के चीले की रेसिपी. ये डिश सेहतमंद होने के साथ ही टेस्टी भी है। आइए जानते हैं केले के चीले कैसे बनाते हैं।

सामग्री- 2 केले, आवश्यकतानुसार गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच घी, 1/2 कप दूध, 2 बड़े चम्मच शहद।

ब्लेंडर में केले डालें। अब इसमें दूध डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें और एक चिकना पेस्ट बना लें।

पेस्ट को एक कटोरे में डालें और उसमें शहद मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गेहूं का आटा डालें और अच्छी तरह फेंटें। आवश्यकतानुसार गेहूं का आटा डालकर मीडियम गाढ़ा घोल तैयार करें।

एक नॉन-स्टिक पैन लें। इसे घी से चिकना कर लें और तवे पर एक करछी घोल डालकर गोलाकार गति में फैलाकर एक पतला चीला बना लें। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

चीले को कटे हुए केले और शहद के साथ परोसें। आनंद लें।