जापान में एक अंतरिक्ष यात्री ने महिला के साथ साइबर फ्रॉड कर दिया।
किसी अंतरिक्ष यात्री ने ठगी नहीं की। दरअसल, एक ठग ने अंतरिक्ष यात्री बनकर महिला से संपर्क किया।
ठग ने कहा कि उसका यान पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है और उस पर हमला हो गया है।
ठग ने कहा कि उसके यान में ऑक्सीजन खत्म हो रही है और उसे ऑक्सीजन खरीदने के लिए पैसे चाहिए।
महिला ने शख्स पर भरोसा कर लिया और उसे करीब 10 लाख येन (करीब 6 लाख रुपये) ऑनलाइन भेज दिए।
महिला को बाद में पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है।
जांच में सोशल मीडिया पर हुई बातचीत से पता चला कि महिला और साइबर ठग के बीच प्यार भरी बातें हो रही थीं। इसलिए महिला ने जल्दी यकीन कर लिया।