अर्जुन रामपाल ने दी सगाई की खुशखबरी, जानिए कौन हैं उनकी मंगेतर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

अर्जुन रामपाल फिर सुर्खियों में

धुरंधर एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों वजहों से चर्चा में हैं। आदित्य धर की फिल्म में मेजर इकबाल के किरदार से तारीफें बटोरने के बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी दी है।

पॉडकास्ट में किया सगाई का खुलासा

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई कर ली है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

फैंस कर रहे हैं गैब्रिएला को सर्च

सगाई की खबर सामने आते ही फैंस गूगल पर यह जानने में जुट गए कि आखिर अर्जुन रामपाल की मंगेतर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स कौन हैं। उनकी तस्वीरें और प्रोफाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ है और वहीं उनकी परवरिश हुई। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था और बाद में फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया।

मॉडलिंग से बिजनेस तक का सफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक गैब्रिएला ने साउथ अफ्रीका से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की हैं। वह म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उनका खुद का एक क्लोदिंग ब्रांड भी है।

अर्जुन और गैब्रिएला की पहली मुलाकात

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी। कुछ महीनों बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और जल्द ही उनका रिश्ता चर्चा में आ गया।

दो बेटों के पेरेंट्स हैं कपल

साल 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने पहले बेटे अरिक का स्वागत किया। इसके चार साल बाद कपल दूसरी बार माता-पिता बना। दोनों अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

तलाकशुदा हैं अर्जुन रामपाल

53 साल के अर्जुन रामपाल की पहली शादी मॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। करीब दो दशक साथ रहने के बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया। उनकी दो बेटियां महिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर करते हैं।