अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद पहला गाना गाया।

हैरानी की बात है कि ये गाना आमिर खान के बेटे की बॉलीवुड फिल्म एक दिन का टाइटल ट्रैक है।

अरिजीत सिंह ने पिछले महीने ऐलान किया था कि वे प्लेबैक सिंगिंग का कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे।

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद आमिर खान उनके घर पहुंचे थे।

वीडियो सामने आने पर पता चला कि आमिर खान, अरिजीत सिंह के घर उनसे गाना गंवाने के लिए गए थे।

आमिर खान अरिजीत सिंह से पूछते हैं कि वो अभी से बॉलीवुड के गाने नहीं गाएंगे ?

अरिजीत सिंह मुस्कुराने लगते हैं तो आमिर खान कहते हैं ऐसा मत कर यार ! हम लोग का क्या होगा भाई ?

अरिजीत सिंह हंसते हुए जवाब देते हैं कि नहीं-नहीं, ऐसा नहीं है सर।

इसके बाद अरिजीत सिंह आमिर खान के बेटे की फिल्म के लिए गाना एक दिन गाते हैं।

अब अरिजीत सिंह आमिर खान के कहने पर प्लेबैक सिंगिंग में लौटेंगे या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन 1 मई 2026 को रिलीज होगी।