Apple स्टूडेंट्स के लिए नया MacBook Neo लाया है। इसकी शुरुआती कीमत $599 है। यह A18 Pro चिप वाला बजट MacBook है।
Apple ने MacBook Neo को एंट्री-लेवल लैपटॉप के रूप में पेश किया है। इसकी कीमत $599 से शुरू होती है।
इस MacBook की खासियत है कि इसमें M-series की जगह iPhone वाला A18 Pro चिप दिया गया है।
MacBook Neo ब्लश, सिट्रस और इंडिगो जैसे रंगों में उपलब्ध है, जो इसे अलग और आकर्षक लुक देते हैं।
इसमें 13-इंच स्क्रीन, दो USB-C पोर्ट और हेडफोन जैक मिलता है। इसमें MagSafe चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।
लैपटॉप में फिजिकल क्लिक वाला ट्रैकपैड है, जो कोने-कोने से क्लिक करने की सुविधा देता है।
MacBook Neo में 1080p वेबकैम और 8GB RAM मिलती है, लेकिन ज्यादा RAM का विकल्प नहीं दिया गया है।
Apple MacBook Neo 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। स्टूडेंट्स को यह और सस्ती कीमत पर मिलेगा।