मुंबई छोड़ रहे अनुराग कश्यप, बोले- अपनों ने ही दिया धोखा!
गैंग्स ऑफ वासेपुर के निर्देशक अनुराग कश्यप ने हिंदी फिल्म इंटस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
इसके चलते फिल्म निर्माता ने मुंबई छोड़ने की बात की है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने का आनंद अब खत्म हो गया है।
उन्होंने प्रतिभा प्रबंधन एजेंसियों पर गलत रुझान स्थापित करने का आरोप लगाया है।
क्योंकि, वे महत्वाकांक्षी अभिनेताओं को बेहतर अभिनेता बनाने के बजाय स्टार बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
कश्यप ने इन एजेंसियों पर नए-नए एक्टर्स का शोषण करने और प्रदर्शन करने में विफल होने पर उन्हें छोड़ देने का आरोप लगाया है।
फिल्म निर्माता ने अपने करीबी दोस्तों पर धोखा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि- मेरे अभिनेता, जिन्हें मैं दोस्त मानता था, वे आपको भूल जाते हैं।
क्योंकि वे एक खास तरह के बनना चाहते हैं। ऐसा ज्यादातर यहां होता है। मलयालम सिनेमा में ऐसा नहीं होता।