बदलती लाइफस्टाइल में लोग हेल्दी रहने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।
खानपान के बदलते तौर-तरीकों में एक चेंज अल्कलाइन वॉटर भी शामिल है। लोग सादे पानी की जगह इसे पी रहे हैं।
अल्कलाइन वॉटर से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं।
अल्कलाइन वॉटर का PH लेवल सादे पानी के मुकाबले ज्यादा होता है। ये शरीर के एसिड को बेअसर कर देता है।
अल्कलाइन वॉटर पेट के एसिड को न्यूट्रल कर देता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
अल्कलाइन वॉटर आपके शरीर को लंबे वक्त तक हाइड्रेट रखता है और एनर्जी देता है।
अल्कलाइन वॉटर मेटाबॉलिज्म सुधारता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
अल्कलाइन वॉटर में खीरा, नींबू, पुदीना होने की वजह से फैट कम करने में मदद मिलती है।
आप घर पर अल्कलाइन वॉटर बना सकते हैं। एक बॉटल में खीरा, संतरा, पुदीना, नींबू और शलजम रातभर भिगोकर रखें। सुबह इस अल्कलाइन वॉटर को पिएं।