इन दिनों सोशल मीडिया पर भारत की पहली ai जनरेटर मॉम काव्या मेहरा खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
काव्या अपने इंस्टाग्राम पेज पर ब्यूटी टिप्स से लेकर कुकिंग तक करना सिखाती हैं। शायद ये सब सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये सब सच है।
कौन हैं काव्या मेहरा ?कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क द्वारा लांच किया गया है। उनके मुताबिक काव्या Digital Avatar के साथ आज की मॉडर्न मदर हैं।
काव्या के इंस्टाग्राम बायो में लिखा है "भारत की पहली ai मॉम, वास्तविक माताओं द्वारा संचालित" ऐसे में आज के आधुनिक युग में वो माताओं के लिए इंस्पिरेशन बनकर आई हैं।
काव्या के इंस्टाग्राम वीडियोज के जरिए आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं, कि वो अपने हर टॉपिक को स्टोरी के रूप में परिभाषित करती हैं।
इंस्टाग्राम फॉलोअर्सजानकारी के लिए बता दें काव्या के इंस्टाग्राम पर 465 फॉलोअर्स हैं। काव्या कुकिंग रेसिपीज, ब्यूटी टिप्स के साथ पेंटिंग भी करती हैं। साथ ही वो ऑउटफिट को लेकर भी आइडियाज देती नजर आती हैं।
उन्होंने इसके अलावा अपने फिटनेस फोटोज भी शेयर किए हुए हैं। ऐसे में उनके इन फोटोज और वीडियोज को देखकर लगता है कि वो आज की मॉम्स के लिए इंस्पिरेशन बनकर उभरी हैं। ऐसे में काव्या को वर्चुअल इंफ्लुएंसर कहना भी गलत नहीं होगा।
ह्यूमन की तरह किया डिजाइनकाव्या की तस्वीरों को बेहद की खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। उनके एक्सप्रेशन, लुक्स और ऑउटफिट को देखकर लगता है कि वो रियल इंसान हैं।