राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय, भोपाल (NLIU Bhopal)- यह मध्य प्रदेश का एक प्रमुख लॉ कॉलेज है, जो विधि स्नातक (LLB) और अन्य कानूनी पाठ्यक्रमों के लिए जाना जाता है। यहां से एलएलबी करने की पांच साल फीस करीब 10.8 लाख रुपए है।
धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जबलपुर (DNLU)- यह मध्य प्रदेश के टॉप लॉ कॉलेजों में से एक है, जो विभिन्न कानूनी क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करता है। यहां से एलएलबी करने की फीस करीब 5,50,000 रुपए है।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर- यह विश्वविद्यालय अपने विधि विभाग के लिए जाना जाता है, जो एलएलबी और अन्य कानूनी पाठ्यक्रमों की पेशकश करता है। यहां एलएलबी की फीस करीब 1.2 लाख से 8.3 लाख रुपए है।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल- यह एनएलआईयू के बाद भोपाल का दूसरा सबसे अच्छा लॉ कॉलेज माना जाता है। यहां बीए एलएलबी की पांच साल की फीस 1.25 लाख से लेकर 1.8 लाख रुपए है।
शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर- यह मध्य प्रदेश का एक सरकारी लॉ कॉलेज है जो एलएलबी पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यह इंदौर के बेस्ट लॉ कॉलेजों में दूसरे स्थान पर आता है। यहां बीए एलएलबी ऑनर्स की फीस करीब 1.25 लाख रुपए है।