ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं, अदिति राव हैदरी के ये ब्यूटी सीक्रेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के लुक्स की चर्चा हमेशा रहती है। हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल है।

अदिति से अक्सर उनकी ग्लोइंग स्किन के राज पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे अदिति के वो सीक्रेट टिप्स, जिनकी मदद से आप भी दमकती त्वचा पा सकते हैं।

अदिति अपने चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करती हैं। उनका कहना है कि इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है।

इसके अलावा अदिति अपने फेस पर एवोकाडो और पिसे हुए ओट्स को मिलाकर एक फेस पैक लगाती हैं, जिससे स्किन पर निखार आता है।

वहीं, अदिति राव हैदरी अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं, जिससे मुंहासे दूर होते हैं।

अदिति हफ्ते में एक बार दही, जई और हल्दी का फेस पैक अपने चेहरे पर लगाती हैं। उनका कहना है कि इससे त्वचा कि मृत कोशिकाएं निकल जाती है।

इन सब के साथ अदिति अपनी डाइट पर भी विशेष ध्यान देती हैं और रोजाना ग्रीन टी का सेवन करती हैं। दरअसल, ग्रीन टी मुंहासे दूर करती है और इसमें ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।