अभिषेक शर्मा ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है।

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में 314 रन बनाए। उन्होंने 7 में से 6 मैच में भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी।

अभिषेक शर्मा को एशिया कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला था।

अभिषेक ने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड की रेस में भारत के ही स्पिनर कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट को पीछे छोड़ा।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि अवॉर्ड जीतकर अच्छा लग रहा है।

अभिषेक ने कहा कि मैं उस टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं, जो किसी भी सिचुएशन में जीतने का दम रखती है।