भोपाल में जरूर घूमें ये 6 जगहें, रहेंगी यादगार

मध्य प्रदेश के भोपाल को झीलों की नगरी कहा जाता है। ये शहर घूमने के लिए बहुत अच्छा है।

अगर आप भोपाल पहली बार आए हैं, तो ये 5 जगहें गलती से घूमना न भूलें।

बड़ा तालाब, ये भारत की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है। इस झील में सुबह 6 बजे से रात के 7 बजे के बीच कभी भी आ सकते हैं।

मौर्य राजवंश के महान सम्राट अशोक के शासनकाल में बनाई गई सांची स्तूप देश के सबसे उल्लेखनीय बौद्ध स्मारकों में से एक है। ये सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलता है।

आप वन विहार घूम सकते हैं, यहां विदेशी फूलों की प्रजातियों के अलावा ब्लैकबक, चीतल, सांभर, ब्लू बुल, साही, जंगली सूअर और लकड़बग्घा जैसे वन्यजीवों का घर है।

ट्राइबल म्यूजियम में आप आदिवासी संस्कृति देख सकते हैं। यदि आप इतिहास के शौकीन या पौराणिक कथाओं के शौकीन हैं, तो यह जगह आपको जरूर देखनी चाहिए।

भोपाल का शौकत महल, सिकंदर बेगम के शासनकाल में बनाया गया था। इसकी जटिल नक्काशी, इस संरचना में चार चांद लगा देते हैं। 

देश की सबसे दिलचस्प मस्जिदों में से एक, मोती मस्जिद को महिला सिकंदर जहान बेगम ने बनवाया था।