26 जनवरी से जुड़े दिलचस्प फैक्ट-

1929 में लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए 26 जनवरी को तय किया गया था।

1930 से 1946 तक 26 जनवरी को पूर्ण स्वराज दिवस के रूप मनाया जाता था।

26 जनवरी के दिन भारत के लोग स्वतंत्रता की शपथ लेकर मनाते थे।

26 जनवरी पूर्ण स्वराज दिवस के दिन भारत के लोग घरों में तिरंगा लहराते थे।

जब तक भारत ने अपनी आधिकारिक स्वतंत्रता हासिल नहीं की तब तक यह तारीख हर साल स्वतंत्रा दिवस के रूप में मनाई जाती थी।

साल 1950 से 26 जनवरी को भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।