ये हैं दुनिया के 10 सबसे ठंडे देश

अंटार्कटिका- पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान है, जहां सोवियत संघ के वोस्तोक स्टेशन पर सबसे ठंडा तापमान -89.2°C दर्ज किया जा चुका है।

रुस- साइबेरिया, विशेष रूप से ओइमायाकॉन, दुनिया के सबसे ठंडे बसे हुए स्थानों में से एक है। यहां न्यूनतम तापमान -67.7°C दर्ज किया जा चुका है।

ग्रीनलैंड- आर्कटिक जलवायु के कारण ग्रीनलैंड सबसे ठंडे देशों में से एक है। यहां न्यूनतम तापमान - 66°C दर्ज किया जा चुका है।

कनाडा- दुनिया के सबसे ठंडे देशों में आने वाले कनाडा में इतनी ठंड पड़ती है कि समुद्र का पानी तक जम जाता है। यहां न्यूनतम तापमान -63°C दर्ज किया जा चुका है।

संयुक्त राज्य अमेरिका- USA के अलास्का में खासकर डेनाली और फेयरबैंक्स क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड पड़ती है। यहां -62°C दर्ज किया जा चुका है।

कजाकिस्तान- यहां कई ऐसे इलाके स्थायी रूप से बर्फ की चादर से ढके रहते हैं। सर्दियों के मौसम में तो वहां रहना मुश्किल हो जाता है।

मंगोलिया- यहां के गोबी मरुस्थल और स्टेपी क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान अत्यधिक ठंड पड़ती है। यहां का तापमान - 53°C दर्ज किया जा चुका है

फिनलैड- लैपलैंड क्षेत्र में लंबी और ठंडी सर्दियां रहती हैं। यहां न्यूनतम तापमान -51.5°C दर्ज किया जा चुका है।

नॉर्वे- यूरोप महाद्वीप में स्थित यह देश दुनियाभर में ठंड के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई जगहों पर तापमान शून्य से 42 डिग्री नीचे तक गिर जाता है।

एस्टोनिया- बाल्टिक सागर के पास स्थित होने के कारण यहां बर्फबारी और कड़कड़ाती सर्दी पड़ती है। यहां का तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे तक गिर जाता है।