पड़ेगा पाला! चलेगी शीत लहर, मौसम विभाग ने जारी किया यलो एलर्ट, किसान रहें सतर्क

Weather Update : पड़ेगा पाला! चलेगी शीत लहर, मौसम विभाग ने जारी किया यलो एलर्ट, किसान रहें सतर्क

भोपाल। प्रदेश में मौसत का मिजाज अब अपने रंग दिखाने लगा है। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं ने शहर का मौसम बदल दिया है। इसे लेकर मौसम विभाग ने भी इन शहरों में यलो एलर्ट जारी कर दिया है। जहां आने वाले 24 घंटों में शीतलहर अपना असर दिखा सकती हैं। सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों में आगामी तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। तो वहीं छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्यौपुर कलॉं, ग्वालियर, दतिया में पाला पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पाला पड़ने की स्थिति में किसानों को मुड़ेर पर धुआं करने की सलाह भी दी है।

इन जगहों में पड़ेगा पाला —
कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के ग्वालियर शहन में शनिवार का न्यूनतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 4.2 डिसे पर आ गिरा। रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड की शुरुआत हाे गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। यह सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। प्रदेश के नाैगांव एवं दतिया में 4-4 डिसे तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्यौपुर कलॉं, ग्वालियर, दतिया में पाला पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पाला पड़ने की स्थिति में किसानों को मुड़ेर पर धुआं करने की सलाह भी दी है।

 

  • मध्यप्रदेश में ठंड का कहर।
  • न्यूनतम तापमान पहुँचा 4 डिग्री।
  • ग्वालियर, दतिया, नौगांव में दर्ज हुआ 4 डिग्री तापमान।
  • राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री हुआ दर्ज

Weather Update : कर लें तैयारी, 22 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड! प्रदेश में भी दिखेगा बर्फबारी का असर

गुजर चुका है पश्चिमी विक्षोभ –
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से गुजर चुका है। इसके अलावा राजस्थान व हरियाणा में बने चक्रवातीय घेरे भी समाप्त हो चुके हैं। जिसके चलते हवाओं ने अपना रुख मोड़ ​लिया है। इसके बाद अब उत्तर दिशा से हवा चलना शुरू हो गई हैं। बीते दिन हवा की गति 4 से 6 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। शहर में जम्मू कश्मीर से आ रही उत्तरी बर्फीली हवाएं ठंडक ला रही है। जिसके चलते ग्वालियर में अचानक ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार काे रात होते ही हवाओं ने रफ्तार पकड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password