Weather update: प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Weather update: प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसारWeather update: Weather will change again in the state today, chances of rain

Weather update: प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो गई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आज हल्की बारिश के आसार है। प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण पूर्व होने की संभावना है। जिसके चलते कई जिलों में बादल छाएं रहेंगे। वहीं कई जिलों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो आज शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलो में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर,राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग और धमतरी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजधानी समेत कई जिलों में ठंड बढ़ने के भी आसार है।

इस तरह रहा मौसम
बुधवार को राजधानी समेत कई जिलों को मौसम शुष्क रहा यहां सुबह से ही बादल छाए रहे।बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिनों में मौसम का मिजाज फिर एक बार बदल सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले अच्छी ठंड पड़ने के आसार बन रहे हैं। राजधानी रायपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां सुबह शाम गुलाबी ठंड का आभास किया जा रहा है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ का तापमान अभी सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां अभी से ही ठंड पड़ना शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article