Weather Update : मौसम विभाग की चेतावनी, हवा की बदलती दिशा गिराएगी पारा

Weather Update : मौसम विभाग की चेतावनी, हवा की बदलती दिशा गिराएगी पारा weather-update-weather-departments-warning-changing-wind-direction-will-drop-mercury

Weather Update : दो दिन बाद छाएगा घना कोहरा! बारिश के आसार, 30 दिसंबर के बाद मौसम होगा साफ

नई दिल्ली। (भाषा) दिनोंदिन बढ़ती ठंड अब लोगों को सताने लगी है। गुलाबी ठंड के बाद अब ठंड का अहसास ज्यादा होने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 फीसदी रही। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इसे सामान्य कहा जा रहा है।

क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम कार्यालय ने कहा कि दिन में शहर में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम में बदलने के साथ पारा और गिर सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंडी होती हैं और हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चलती हैं। आईएमडी के अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article