/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/B8MMmkmB-bansal-news-.webp)
Weather Update
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह भी कोहरा छाया रहा, जिससे कंपकंपा देने वाली ठंड रही। दृश्यता कम होने के कारण लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
https://twitter.com/AHindinews/status/1875741992845729793
आज रवीवार 5 जनवरी 2025 को सुबह का अधिकतम तापमान 18.71 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 9.05 डिग्री सेल्सियस और 24.08 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
हवा में नमी 40% और हवा की गति 40 किमी प्रति घंटा है। शनिवार 04 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में बादल छाए रहने और कल 6 जनवरी को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
- 6-7 जनवरी को उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं फिर से ठंड बढ़ाएंगी। दोपहर के दौरान दक्षिण-पूर्वी हवा की गति बढ़कर 8-10 किमी प्रति घंटे होने की उम्मीद है, लेकिन शाम और रात तक यह घटकर 6 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
- दरअसल, पंजाब से सटे पाकिस्तान में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के ऊपर भी एक और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।
- तीसरा बंगाल की खाड़ी में और चौथा अरब सागर में है। ऐसे में उत्तर और पश्चिम दिशा से आर्द्र हवाएं देश पर हमला करेंगी और मैदानी इलाकों में बारिश, कोहरा और शीतलहर का कारण बनेंगी.
कोहरे के कारण फ्लाइट और ट्रेनें लेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार 04 जनवरी को सीजन का पहला भीषण कोहरा छाया रहा और करीब 9 घंटे तक विजिबिलिटी शून्य रही।
जिसके चलते कल दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ान बाधित रही। लगभग 400 उड़ानों में देरी हुई और 19 को डायवर्ट करना पड़ा। 45 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।
13 घरेलू, 4 अंतरराष्ट्रीय, 2 गैर-अनुसूचित उड़ानों को डायवर्ट किया गया। शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 3 बजे तक 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही।
कहरे के कारण दिल्ली आने और गुजरने वाली 81 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। जिनमें से 59 ट्रेनें 6 घंटे की देरी से और 22 ट्रेनें लगभग 8 घंटे की देरी से चलीं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने में कोहरा, बारिश और शीतलहर जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
https://twitter.com/AHindinews/status/1875749373319196808
उत्तर प्रदेश में इस समय हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। नोएडा समेत कई शहरों में शुक्रवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इस वक्त पूरा यूपी ठंड की चपेट में है।
राजधानी लखनऊ में लोग ठिठुर रहे हैं। लखनऊ में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.6 ℃ और अधिकतम तापमान 17 ℃ दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरप्रदेश में शीतलहर के साथ तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज 05 जनवरी और कल 06 जनवरी को मौसम साफ रहने के बावजूद राज्य में कुछ स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।
एमपी में कैसा रहेगा मौसम?
एमपी के अधिकांश जिलों में दिसंबर महीने में मावठा गिरने से किसानों को अच्छा लाभ हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी-फरवरी और मार्च में भी बारिश होने की संभावना है। इससे रबी की फसल को फायदा होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र पुणे के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अनुपम काश्यपि ने कहा कि दिसंबर में तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों बरसात ही हुई।
उन्होंने कहा, ‘पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके आधार पर मौसम विभाग ने अगले तीन महीने तक मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश की भविष्यवाणी की है।’
हवाओं का रुख बदला
MP Weather Update: 7 जनवरी से तेज ठंड का दूसरा दौर, पारा में 2-3 डिग्री की गिरावट के आसार#weather#weatherforecast#WeatherUpdate#MPWeatherUpdate#MpWeather#coldwave#coldwave2024#newyear#pachmarhi#bhopalweather#fog#fogalertpic.twitter.com/cWwjRdqpZa
— Bansal News (@BansalNewsMPCG) January 5, 2025
दिन में सामान्य से अधिक, रात में 7.2 डिग्री पर तापमान
भोपाल में दिन और रात के तापमान में सामान्य से ज्यादा अंतर हो गया है। धूप और हवा का रूख बदलने से दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार को दिन का तापमान 29.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। रात का पारा 7.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे दिन और रात के तापमान में 22.7 डिग्री का अंतर रहा।
तापमान में गिरावट के आसार
आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटे के बाद दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार है। रविवार को दिन का तापमान में 28 डिग्री और रात का पारा 8 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद बर्फीली हवाओं के असर से दिन और रात के पारा में गिरावट होगी।
आज कैसा रहेगा मौसम?
- अतिघना कोहरा- ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां
- घना कोहरा- सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, मैहर
- माध्यम कोहरा- सीधी, टीकमगढ़, निवाड़ी
- हल्का कोहरा- मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी
छत्तीसगढ़ में तीन दिन ठंड से राहत
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग में शीतलहर का कहर जारी है। जहां कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। अंबिकापुर और मैनपाठ इलाके में ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि मौसम विभाग ने अब अगले तीन दिनों के लिए मौसम में राहत के संकेत दिए हैं।
बलरामपुर (Balrampur Weather Update) में रात का सबसे कम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा दिन का तापमान 31.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अब करीब तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा सकती है। इसी के साथ ही प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा।
रायपुर में खुला रहा मौसम, खिली रही धूप
शनिवार को राजधानी में दिन के समय धूप खिली रही। वहीं रायपुर में रात का पारा 12.9 डिग्री रिकॉर्ड (Chhattisgarh Weather Update) किया गया। दिन का पारा 30 डिग्री तक पहुंचा है। यह सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं आज रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में शीतलहर (Chhattisgarh Weather Update) का असर जारी है। प्रदेश के उत्तरी इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रा में भी काफी ठंडी रही जहां भी तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं बलरामपुर में 5.4 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- MP Weather Update: एमपी में ठंड से नहीं मिलेगी अभी राहत, बर्फीली हवाओं का कोहराम, बारिश का अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें- CG Weather Update: शीतलहर की चपेट में सरगुजा संभाग, बलरामपुर 5.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें