Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

Weather Update Today: देश की राजधानी नई दिल्ली में जी-20 समिट का पहला दिन है। आज के मौसम की बात करें तो बारिश, हवा और फिर लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

वहीं, दिन के वक्त गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम होते होते आसमान में बादलों का डेरा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक मोहमद दानिश ने बताया कि कल 9 सितंबर को यूपी के सेंट्रल एरिया और पूर्वी भाग में चमक और गरज के साथ भारी बारिश होगी।

अन्य राज्यों का हाल मौसम

पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी गुजरात और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

इसी के साथ, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: इन ​जिलों में अतिभारी बारिश का Orange-Yellow अलर्ट, किसानों को होगा फायदा

Raisin Water: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं किशमिश का पानी, वापस लौटेगी खोई चमक

Aaj Ka Panchang: आर्द्रा नक्षत्र और व्यतिपात योग में कब से लग रहा है राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

9 सितंबर का इतिहास है बेहद खास, आज ही के दिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को दिया गया था यह दर्जा, पढ़ें

Surya Namaskar Tips: शरीर को फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे आसान तरीका, जानिए इसके लाभ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article