Weather Update Today: इन राज्यों में ठंड कंपाने को तैयार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today:देश में मौसम ने अपने अजीबो गरीब रूप से सबके नाक में दम कर रखा है। सिक्किम में जहां आसमान से आफत बरस रही है।

Weather Update Today: उत्तर भारत में पड़ने लगी गुलाबी ठंड, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today:देश में मौसम ने अपने अजीबो गरीब रूप से सबके नाक में दम कर रखा है। सिक्किम में जहां आसमान से आफत बरस रही है। तो दिल्ली जैसे जगहों पर दिनभर धूप और रात में मौसम ठंडा हो रहा है। जहां बिहार में बारिश अपना विकराल रूप दिखा रही है।

वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम का हाल बता दिया है। जिसके अनुसार देश के कई राज्यों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं धीरे धीरे कुछ राज्यों में हो रही बारिश के बीच अब मौसम का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। रात में गीरते ओस और कम होता तापमान आपको ठंड का एहसास करवा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो नवरात्र शुरू होने तक रात में ठंड आपको कंपा जाएगी।

यहां साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आज इन पटना,लखनऊ,जयपुर,भोपाल, दिल्ली-एनसीआर ।जगहों पर मौसम साफ रहेगा। यहां रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

चेन्नई में भी आसमान खिला- खिला नजर आएगा। यहां न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम डिग्री 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। बात करें मुंबई की तो यहां आज बारिश से राहत है।  मौसम विभाग की मानें तो आज वहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

 आज इन राज्यों में बारिश के आसार

पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।  आज असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन सकती है। इसके साथ ही  जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख में भी यही हाल रहने वाला है। पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।  सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बरसात अपना विकराल रूप दिखा सकती है।

imd weather, weather update, mausam ka haal, mausam ki jankari, weather news, weather news hindi, aaj ka mausam, mausam ki khabar in hindi

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article