Weather Update: दिल्ली में झुलसाने वाली धूप, यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अगले दो दिनों का मौसम

Weather Update: दिल्ली में झुलसाने वाली धूप, यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अगले दो दिनों का मौसम weather update today delhi up weather imd forecast rain alert agle do din ka mosam kaisa hoga hindi news pds

Weather Update 21 March 2025 Aaj ka Mosam Delhi Up Weather Update

Weather Update 21 March 2025 Aaj ka Mosam Delhi Up Weather Update

हाइलाइट्स

  • मौसम ने ली करवट
  • दिल्ली में पड़ेगी झुलसाने वाली धूप
  • यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

Weather Update Today Aaj ka Mosam: गर्मी के बीच में मौसम में पलटी मारी है। राजधानी में बीते कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। लेकिन इन पर अब शुक्रवार से ब्रेक लग जाएगा। जिससे तापमान बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अब दोपहर में धूप की तपिश लोगों को परेशान करेगी। तो वहीँ यूपी में अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जताया है।

गुरूवार को दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम 2.2 डिग्री दर्ज किया। हवा में नमी का स्तर 16 से 89 प्रतिशत रहा।

शुक्रवार को कैसाा रहेगा दिल्ली का मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान (IMD) के अनुसार शुक्रवार 21 मार्च को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 17 डिग्री तक जा सकता है। हवाएं भी कम गति से चलेंगी।

इसके अगले पांच दिनों तक यानी बाद 22 से 26 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। लेकिन इस दौरान चटख धूप लोगों को परेशान करेगी। जिसके कारण अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री तक रह सकता है।

यूपी में करवट लेगा मौसम, गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों यानी दो दिनों के लिए बारिश और झोंकेदार हवा चलने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार 21 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तो वहीं पूर्वी यूपी में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:UP PCS Promotion: यूपी में 63 PCS अधिकारियों का प्रमोशन, तहसीलदार से बने डिप्टी कलेक्टर, इस जगह मिली तैनाती, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article