Weather Update Today: दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today: सर्द-गर्म मौसम ने लोगों को परेशान किया हुआ है। यह मौसम बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today: सर्द-गर्म मौसम ने लोगों को परेशान किया हुआ है। यह मौसम बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी ने ऐलान किया है कि नवंबर महीने में देश के कई हिस्सों में दिन और रात के वक्त तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में नवंबर में अभी भी दिन गर्म बने हुए हैं। ठंड ने जोर दिखाना शुरू नहीं किया है। दिल्ली के लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। यहां आसमान धुंध की चादर में लिपटा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर की हवा में अभी किसी बड़े सुधार की उम्मीद नही दिख रही है। अभी यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में ही बना रहेगा।

UP में मौसम ऐसा रहेगा

उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। नवंबर में अभी तक यूपी में सर्दी ने जोर नहीं दिखाया है। हालांकि रात के मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 10 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। आने वाले चार दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएगा।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव नजर आ रहा है। यहां पर अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट की जगह बढ़त दिख रही है। कई जिलों के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। पिछले दिनों की तुलना में दिन में मौसम गर्म है जबि आमतौर पर नवंबर में तापमान में गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन इस बार तो मौसम का मिजाज उलटा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दिवाली तक ठंड दस्तक दे सकती है। 15 नवंबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

बिहार का मौसम

बिहार के अधिकतम हिस्सों में मौसम शुष्क देखने को मिल रहा है। हालांकि पछुआ हवा के चलने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 10 नवंबर तक मौसम इसी तरह शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। अगले चार दिनों में राज्य के इन हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट का भी अनुमान है। हालांकि इस दौरान राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों मे आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

President Oath Ceremony: 25 जुलाई को ही क्यों होता है भारत के राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण? जानिए कब हुई शुरुआत

Aaj Ka Panchang: सप्ताह की शुरूआत होगी खास, इतने बजे से रहेगा शुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Motivational Quotes: अगर जीवन में कर रहें हैं सफलता के लिए संघर्ष, तो आपके साथी बनेंगे ये मोटिवेशनल कोट्स

MP Election 2023: जावरा में करणी सेना बिगाड़ेगी BJP-कांग्रेस का खेल, जानें कैसे बदलेंगे चुनावी समीकरण  

md weather, weather update, mausam ka haal, mausam ki jankari, weather news, weather news hindi, aaj ka mausam, mausam ki khabar in hindi, weather news in hindi

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article