Weather Update: तापमान में आई गिरावट, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड!

Weather Update: तापमान में आई गिरावट, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड!Weather Update: There is a drop in the temperature, now it will be cold!

Weather Update: तापमान में आई गिरावट, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड!

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां कई जिलों में सुबह शाम तेज ठंड का एहसास किया जा रहा है। वहीं बात करें अगर ग्वालियर की तो यहां रात के समय तापमान में गिरावट आई है। गुरूवार की रात पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार की रात जिले की सबसे ठंडी रात रही है। बता दें कि उत्तरी हवाओं के कारण रात का तापमान गिर रहा है। जिस वजह से मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेशभर में आने वाले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

आज इस तरह रहेगा मौसम

प्रदेश में बीते 2 दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 26 नवंबर से आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में फिर बदलाव हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है। जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी और ठंड भी कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article