Weather Update: प्रदेश में फिर गिरा पारा, इन जिलों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: प्रदेश में फिर गिरा पारा, इन जिलों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टWeather Update: The mercury dropped again in the state, cold will increase in these districts, the Meteorological Department issued an alert

Weather Update : अब सताएगा सर्दी का सितम, गिरेगा रात का पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो गई है। रोजाना सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे वातावरण और ठंडा हो गया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ सकती है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में कुछ दिनों पहले कई जिलों में बारिश देखी गई जिस कारण तापमान में गिरावट आई है।

इन जिलों का रहा ये हाल
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सुबह शाम कड़ाके ठंड पड़ रही है। रविवार-सोमवार रात जशपुर-कोरिया का तापमान सबसे ठंडा 8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में भी ठंड ने दस्तक देदी है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग का तापमान 12 से 13 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ पहले से ही कड़ाके की ठंड पढ़ना शुरू हो गई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में यहां पारा और गिरने की संभावना है। जिससे और ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article