पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव, 29 दिसंबर तक 1 से 2 डिग्री गिरेगा पारा

पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव, 29 दिसंबर तक 1 से 2 डिग्री गिरेगा पारा

भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद अब मौसम में थोड़ी ठंडक देखने को मिल रही है। लेकिन हिमालय पर बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में भी मौसम परिवरतन देखा गया है। हालांकि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान में ब्रेक भी लगा है। गुरुवार को रात का पारा लगभग सभी जगहों पर सामान्य के आसपास रिकॉर्ज दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को एक और पश्चिमी विभोक्ष आ रहा है। इस कारण तापमान में कमी देखने को मिल सकती है, हालांकि ये तापमान सामान्य के आपपास ही रहेगा। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि कड़ाके की ठंड 27 के बाद ही प्रदेश में महसूस की जाएगी। अभी इसी तरह तापमान बना रहेगा।

इंदौर में तापमान 12 डिग्री से नीचे

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को इंदौर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री दर्ज किया गया।

29 दिसंबर तक तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट

29 दिसंबर तक पश्चिम विक्षोभ के असर के कारण तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट रहेगी। जनवरी के प्रथम सप्ताह के मध्य में मध्यप्रदेश के ऊपर पूर्वी व पश्चिमी हवाओं का मिश्रण होगा इसके कारण बादल बनेंगे। इस मौसम से भोपाल में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसे में जनवरी के प्रथम सप्ताह में इंदौर में सुबह के समय तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दिखाई देगी। वही रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। आसमान में बादल रहने की स्थिति निर्मित होगी। इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password